पंजाब
बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर काली पगड़ी बांध SGPC ने किया रोष प्रर्दशन
Shantanu Roy
13 Aug 2022 2:28 PM GMT

x
बड़ी खबर
अमृतसर। अमृतसर के सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर रोष मार्च किया गया। यह रोष मार्च शिरोमणि कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व श्री दरबार साहिब के बाहर घंटा घर प्लाजा से डीसी दफतर तक काली पगड़ी बांध कर किया गया। इस मार्च में शिरोमणि कमेटी के मैबर एवं कर्मचारी भारी संख्या में विशेष रूप से शामिल हुए। रोष मार्च के बाद बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र भी दिया जाएगा। इस मौके पर नेताओं ने बताया कि पंजाब के कई सिख देश की अलग-अलग जेलों में अपनी उम्रकैद की सजा पूरी होने के बाद भी 25 से 30 सालों से बंद है।
बार-बार कहने के बावजूद भी उक्त सिंहों को अभी तक रिहा नहीं किया जा रहा। प्रधान मंत्री मोदी ने 2019 में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर बंदी सिंह को रिहा करने का वादा किया था और उनकी उम्रकैद की सजा माफ करने और भाई बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने का ऐलान किया था। सदस्यों ने कहा कि एक तरफ देश अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है और दूसरी तरफ देश को आजाद करवाने वाले सिखों को अपने मूल अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सरकारों के इस भेदभावपूर्ण रवैये के कारण ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बंदी सिखों की रिहाई को लेकर आज पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है।
Next Story