पंजाब

बाढ़ में हुए नुकसान के मुद्दे पर मान सरकार को कठघरे में खड़ा करेगी भाजपा: जाखड़

Shantanu Roy
17 July 2023 12:22 AM IST
बाढ़ में हुए नुकसान के मुद्दे पर मान सरकार को कठघरे में खड़ा करेगी भाजपा: जाखड़
x
लुधियाना। पंजाब भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील जाखड ने पंजाब में बाढ़ की स्थिति से निपटने में राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पंजाब को बाढ़ से बचाने के लिए प्रंबध करने थे तो मुख्यमंत्री पंचकूला में वोटे मांगने में व्यस्त थे। बाढ़ से हुए नुकसान की जिम्मेदारी फिक्स की जाएगी और भाजपा भगवंत मान सरकार को कठघरे में खड़ा करेगी। आज लुधियाना पहुँचने पर बातचीत में जाखड़ ने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान को रोका जा सकता था अगर सरकार पानी छोड़ने से पहले स्थिति का सही जायजा लेती तो नुकसान इतना अधिक न होता। बाढ़ ने पूरे प्रदेश को प्रभावित किया है पंरतु यह अच्छी बात है कि राजनीति से ऊपर उठकर सभी बाढ़ प्रभावित लोगो की सहायता कर रहे हैं। मगर सरकार के नुमाईंदे राहत कार्यो में जुटे जवानों की बेड़ियों को फोटो सैशन के लिए इस्तेमाल कर रहे है। प्रदेश में बारिश के दिनों में प्रत्येक वर्ष हालात बिगड़ते है पंरतु इस वर्ष हुआ नुकसान मौजूदा सरकार की नालायकी की वजह से हुआ है। जाखड़ ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से हरीके पतन में जाकर सरकार के नुमाईदो ने एकदम से फ्लड गेट खोलकर अढाई लाख क्यूसिक पानी और इसका जायजा नहीं लिया की क्या दरिया और सहयोगी नदिया इसे झेल पाएगी। इसी वजह से फिरोजपुर और जीरा में स्थिति बिगड़ी है। केन्द्र द्वारा सहायता मुहैया कराने पर जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब कह रहे है कि उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है तो केन्द्र को पैसे देने की कोई जरूरत नहीं है। अभी मुआवजे की बात भी बाद में होनी है पहले तो मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे बाढ़ प्रभावित इलाकों में राशन और दूसरे खानपान का सामान मुहैया कराए।
Next Story