पंजाब

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले-

SHIDDHANT
15 July 2026 9:09 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले-
x
Jalandhar जालंधर: पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित पंजाब दौरे को राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस दौरान कई बड़ी विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित की जाएंगी। मीडिया से बातचीत में केवल सिंह ढिल्लों ने कहा, "जैसा कि आप सभी जानते हैं, हमारे सम्मानित प्रधानमंत्री पंजाब आ रहे हैं और वे राज्य को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। जब-जब प्रधानमंत्री पंजाब आए हैं, तब-तब वे राज्य के लिए बड़े विकास कार्य लेकर आए हैं। इस बार भी वे जालंधर, मोहाली, श्री मुक्तसर साहिब और आनंदपुर साहिब के चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास (रीडेवलपमेंट) को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री जालंधर से संत रविदास जी एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उनके अनुसार, रेलवे से जुड़ी ये परियोजनाएं राज्य में आधुनिक परिवहन सुविधाओं को बढ़ावा देंगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी। केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार पंजाब के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण और नई रेल सेवाओं की शुरुआत से क्षेत्रीय विकास, व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और रेलवे की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था की भी व्यापक समीक्षा की जा रही है। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह दौरा पंजाब के विकास को नई गति देने वाला साबित होगा।
Next Story