पंजाब

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी, 23 उम्मीदवारों का ऐलान

Admindelhi1
27 Nov 2026 5:58 PM IST
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी, 23 उम्मीदवारों का ऐलान
x
चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, भाजपा की पहली सूची जारी

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 35 वार्डों में से 23 वार्डों में प्रत्याशियों की घोषणा की है, जिनमें सात महिलाएं शामिल हैं। केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद राज्यसभा सांसद एवं भाजपा मुख्यालय प्रभारी तरुण चुघ के हस्ताक्षर से सूची जारी की गई।

भाजपा ने वार्ड नंबर 1 से गुरविंदर सिंह, 4 से रविंदर लोहाट, 6 से जगतार सिंह ढिल्लों, 7 से अरविंद सिंह, 8 से किरण सिंह, 10 से देवेंद्र बबला, 11 से सुमिता कोहली और 12 से सौरभ जोशी को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, वार्ड 13 से सुखजीवन कौर, 16 से रोहित घाबरी, 17 से मीनाक्षी सिंह, 18 से राजेश कुमार गुप्ता (बिट्टू), 20 से अभय झा, 21 से सुनीता कौर, 22 से दीपक शर्मा और 24 से दीपक महाजन को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा वार्ड 26 से रेखा सूद, 27 से गुरबख्श रावत, 28 से अमित मिश्रा, 29 से प्रिया वोहरोत्रा, 33 से कंवरजीत सिंह राणा, 34 से भूपिंदर शर्मा और 35 से राजिंदर कुमार शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा गया है। शेष 12 वार्डों के उम्मीदवारों की घोषणा अभी बाकी है।

Next Story