पंजाब

भाजपा विधायक ने छोड़ी पार्टी, AAP में शामिल

Shantanu Roy
20 Sept 2023 5:32 PM IST
भाजपा विधायक ने छोड़ी पार्टी, AAP में शामिल
x
पंजाब। पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बीजेपी के अरुण नारंग 'आप' में शामिल हो गए हैं। 'आप' में शामिल होने पर सी.एम. मान ने उनका स्वागत किया है। आपको बता दें कि वह अबोहर से बीजेपी के पूर्व विधायक रह चुके हैं। वह सुनील जाखड़ को चुनाव में हरा कर विधायक बने थे। खबर सामने आई है कि सुनील जाखड़ से नाराजगी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। वह जाखड़ के पंजाब भाजपा प्रधान बनने से थे नाराज थे। उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने से भाजपा को बड़ा झटका लगा है।
Next Story