
x
बड़ी खबर
अमृतसर। भाजपा नेता राजकुमार वेरका ने सी.एम. मान व दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। भाजपा नेता राजकुमार वेरका ने कहा कि पंजाब के सी.एम. मान जर्मनी में जाकर बयान जारी करते हैं कि उन्होंने बी.एम.डब्ल्यू के अधिकारियों से मुलाकात की है और बहुत जल्द पंजाब में बी.एम.डब्ल्यू. के स्पेयर पार्ट्स का प्लाट लगाने जा रहे हैं। सी.एम. मान का यह बयान तब झूठ साबित हुआ है जब दूसरी तरफ बी.एम.डल्यू ने बयान जारी किया है कि वह पंजाब मं किसी तरह का कोई प्लाट नहीं लगाने जा रहे। वेरका ने कहा कि अब केजरीवाल और भगवंत मान दोनों की सरकारों के ऊपर लोगों का भरोसा नहीं रहा है। वेरका ने कहा कि भगवंत मान केजरीवाल के पक्के सिपाही बने हुए हैं।
Next Story