पंजाब
हरियाणा में 'आप' की हार और पंजाब में लॉ एंड आर्डर की स्थिति को लेकर बोले BJP नेता डॉ. वेरका
Shantanu Roy
7 Nov 2022 6:26 PM GMT

x
बड़ी खबर
अमृतसर। पंजाब में लगातार बिगड़ती लॉ एंड आर्डर की स्थिति खराब होती हुई देख अब भारतीय जनता पार्टी भी अलग-अलग जगहों पर धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज अमृतसर के भंडारी पुल पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन में बी.जे.पी. की समूह लीडरशिप नजर आई वहीं बी.जे.पी. के नेता डा. राज कुमार वेरका ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी द्वारा पंजाब में झूठा ढोंग रचा गया था जिसका पर्दाफाश होता हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से समाप्त हो गई है, इसलिए आज उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की बुरी हार यह साबित करती है कि अब उनका पंजाब में ग्राफ लगातार कम हो रहा है और अब गुजरात और हिमाचल में भी बुरी तरह हारेंगे। डा. राज कुमार वेरका ने कहा कि कुछ शरारती तत्व हैं जो पंजाब में अमन शांति को आग लगाने की कोशिश कर रहा है जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वेरका ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी के खिलाफ आम लोगों में गुस्सा साफ देखा जा सकता है।
गौरतलब है कि पंजाब में नशे की लत के कारण लगातार कई युवक-युवतियों के वीडियो सामने आए थे और इस नशे के कारण कई युवाओं की मौत हो चुकी है। अब भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। वहीं आदमपुर में आम आदमी पार्टी की हार को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी ने भी पंजाब, हिमाचल और गुजरात में चुनाव को लेकर तीखी बयानबाजी शुरू कर दी गई है डॉ राज कुमार की यह भविष्यवाणी है कि हरियाणा और गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार कभी नहीं आ सकती।
Next Story