पंजाब

बड़ी खबर! पंजाब के लुधियाना में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर

Gulabi
29 Dec 2021 6:06 PM IST
बड़ी खबर! पंजाब के लुधियाना में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर
x
कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग
पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) में एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लग गई है. घटनास्थल पर दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौजूद हैं. लुधियाना। शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित जवंद संस नाम की सात मंजिला फैब्रिक फैक्टरी में बुधवार काे आग लग गई। आग इतनी भीषण है कि उसने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। आग का काला धुआं दूर से दिखाई दे रहा है। मौके पर फायर ब्रिग्रेड की 12 गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। बहुमंजिला इस इमारत को आग ने पूरी तरह से घेर लिया है।
लैंटर व बिल्डिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। चौथी मंजिल पर आग ने भयंकर रूप लिया हुआ है। दमकल कर्मी इस पर काबू पाने का प्रयास कर रहे है, लेकिन अभी आग बढ़ रही है। करीब 4:00 बजे लगी आग को पौने 2 घंटे से ज्यादा समय हो चुका है। फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां अब तक मौके पर आग बुझाने के काम में लगाई जा चुकी हैं। लेकिन आग अभी भी प्रचंड रूप में दिखाई दे रही है।

Next Story