पंजाब

बड़ी वारदात, ससुर ने नई नवेली दुल्हन के पिता-भाई को मारी गोली

Shantanu Roy
25 Sept 2023 4:43 PM IST
बड़ी वारदात, ससुर ने नई नवेली दुल्हन के पिता-भाई को मारी गोली
x
अमृतसर। यहां रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां ससुर ने अपनी बहू के पिता और भाई को गोली मार दी। दोनों पिता-पुत्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पिता की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक उक्त घटना तेज नगर चौक की है। यहां लड़की और लड़के के परिवार वाले पड़ोस में ही रहते है। लड़की के पिता की पहचान दलजीत सिंह के रूप में हुई है, जिसकी मौत हो चुकी है। मृतक के भाई गुरजीत सिंह ने बताया कि दलजीत सिंह ने करीब 6 महीने पहले अपने बेटी की शादी हरजीत सिंह संधू के बेटे नवजोत सिंह से की थी। दोनों परिवारों के बीच कोई झगड़ा नहीं था। दोनों परिवार एक दूसरे से मिलते जुलते थे। गत रात मृतक दलजीत और हरजीत सिंह के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। झगड़ा किस वजह से हुआ यह कोई नहीं जानता। इसी दौरान हरजीत सिंह ने अपनी रिवॉल्वर से दलजीत सिंह और उनके 18 साल के बेटे गुरप्रीत सिंह को गोली मार दी।
गोली की आवाज सुनते ही मृतक की बेटी अपने ससुराल से भागकर मायके पहुंची और पूरी कहानी बताई। पड़ोसियों की मदद से पिता-पुत्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दलजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मृतक की बेटी के बयानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी हरजीत सिंह फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story