पंजाब

बड़ी वारदात: फैक्ट्री में घुसकर व्यक्ति को बंधक बनाया, फिर...

Shantanu Roy
4 Oct 2022 4:29 PM GMT
बड़ी वारदात: फैक्ट्री में घुसकर व्यक्ति को बंधक बनाया, फिर...
x
बड़ी खबर
जालंधर। जालंधर में देर रात लूट की बड़ी घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना मकसूदां के अंतर्गत आते गांव रंधावा मसंदा के समीप एक फैक्ट्री में गत देर रात 4 से 5 लुटेरे लाखों की लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार गांव रंधावा मसंदा के समीप जे.एल. इंटरप्राइजेज नामक फैक्ट्री में गत देर रात 4 से 5 लुटेरे दीवार फांदकर घुस आए। उन्होंने पहले फैक्ट्री के अंदर रहते व्यक्ति को रस्सियों से बांधकर बंधक बनाया तथा बाद में फैक्ट्री के अंदर पड़ा सामान लूट कर ले गए। सामान की कीमत 2 से 3 लाख बताई जा रही है। फैक्ट्री के मालिक द्वारा पुलिस को सूचित किया जा चुका है पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।
Next Story