पंजाब

सिद्धू मूसेवाला हत्या में इस्तेमाल हुए हथियारों को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Shantanu Roy
15 Jun 2022 2:52 PM GMT
सिद्धू मूसेवाला हत्या में इस्तेमाल हुए हथियारों को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
x
बड़ी खबर

चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिन हथियारों से सिद्धू मूसेवाले की हत्या हुई उनके बारे बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी मिली है कि सिद्धू की हत्या के बाद हथियारों को दफनाया गया था। पंजाब पुलिस इन हथियारों को जल्द अपने कब्जे में ले लेगी। सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी हथियारों को ज्यादा दूर तक नहीं ले जा पाए थे। हरियाणा बार्डर के आस पास ही हथियारों को दफनाने की बात सामने आई है।

आपको यह भी बता दें पंजाब पुलिस द्वारा लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ लगातार जारी है। गत रात ही पंजाब पुलिस लॉरेंस को दिल्ली से लेकर रवाना हुई थी और आज सुबह से 3 बजे उसे लेकर मानसा कोर्ट पहुंचे थे। लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ के बाद कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Next Story