पंजाब

ठगी के बड़े चक्रव्यूह का खुलासा, डिस्ट्रीब्यूटर बन कर लगाया 5 करोड़ का चूना

Admin2
27 May 2022 10:17 AM GMT
ठगी के बड़े चक्रव्यूह का खुलासा, डिस्ट्रीब्यूटर बन कर लगाया 5 करोड़ का चूना
x
पंजाब, दिल्ली और यूपी के लोगों को ठगा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बैंकिंग से जुड़ी पटना की एक कंपनी ने ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के लिए पंजाब, दिल्ली और यूपी के लोगों को डिस्ट्रीब्यूटर बनाकर पांच करोड़ का चूना लगा दिया। कंपनी का नाम माई तारा माइक्रोक्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड है। अनीसाबाद स्थित यूएफओ मॉल के पांचवे तल्ले पर इसका दफ्तर था। ठगी करने के बाद कंपनी के मालिक व कर्मियों ने दफ्तर में ताला लगा दिया और फरार हो गये।

कैसे हुई है ठगी

दरअसल, यह कंपनी बिजनेस कॉरेस्पान्डेंट मॉडल पर काम करती थी। इसने ग्राहक सेवा केंद्र खोलने का लाइसेंस सरकारी बैंक से लिया था। इसके तहत कंपनी कई जगहों पर सीएसपी बना सकती थी। कंपनी ने सीधे लोगों से ग्राहक सेवा केंद्र खोलवाने की जगह अलग-अलग राज्यों में मोटी रकम लेकर डिस्ट्रिब्यूटर बनाये। डिस्ट्रिब्यूटर के माध्यम से कंपनी सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) खुलवाती थी। ग्राहक सेवा केंद्र खोलने वाले सर्विस देने के लिए सीधे कंपनी को पैसे न देकर डिस्ट्रिब्यूटर को देते थे। फिर डिस्ट्रिब्यूटर कंपनी के खाते में पैसे डालते थे। इसी बीच कंपनी के अकाउंट में मोटी रकम आ गयी। मोटी रकम मिलते ही जालसाजों ने सेवाएं देनी बंद कर दी व डिस्ट्रिब्यूटरों के रुपये फंस गये। जब वे पटना पहुंचे तो कंपनी के दफ्तर में ताला लगा मिला।

कंपनी के दफ्तर में ताला लगा देख पंजाब और दिल्ली के डिस्ट्रिब्यूटरों के होश उड़ गये। इसके बाद उन्होंने सरगना जितेंद्र को कॉल किया। पीड़ितों के मुताबिक, आखिरी बार बीते सोमवार को जितेंद्र से उनकी बातचीत हुई। तब उसने पैसे वापस करने का आश्वासन दिया। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा।

सोर्स-livehindustan

Next Story