पंजाब

अकाली दल को बड़ा झटका, जिले के सीनियर उप-प्रधान ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Shantanu Roy
8 Oct 2023 12:21 AM IST
अकाली दल को बड़ा झटका, जिले के सीनियर उप-प्रधान ने पार्टी से दिया इस्तीफा
x
फरीदकोट। फरीदकोट में अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। जानकारी के अनुसार सीनियर उप-प्रधान विजय छाबड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। इस संबंधी जानकारी खुद विजय छाबड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है। उनके इस्तीफा देने की पोस्ट के बाद से ही चर्चा चल रही है कि वह भाजपा में शामिल होंगे। आपको बदा दें विजय छाबड़ा 2021 में भाजपा के जिला प्रधान पद से इस्तीफा देकर अकाली दल में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है उस समय उन्होंने भाजपा पर लापरवाही के आरोप लगाए और अब यही आरोपी अकाली दल पर लगा रहे हैं। इस समय वह अकाली दल के सीनियर उप प्रधान के पद पर कार्यरत थे। यह भी जानकारी मिली है कि पार्टी द्वारा पिछले महीने फरीदकोट शहरी प्रधान पद पर सतीश ग्रोवर को नियुक्त करने पर विजय छाबड़ा नाराज चल रहे थे।
Next Story