पंजाब

नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला सहित दस गिरफ्तार

Admin2
27 May 2022 11:28 AM IST
नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला सहित दस गिरफ्तार
x
पुलिस जिला अमृतस

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : पुलिस जिला अमृतसर देहाती की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात मामले दर्ज कर महिला सहित दस आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिला देहाती पुलिस के एसपी डी मनोज ठाकुर ने बताया कि राज्य सरकार व पंजाब पुलिस के उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जो लगातार जारी रहेगी।उन्होंने बताया कि अजनाला पुलिस के एएसआइ बलविदर सिंह द्वारा तरनतारन के बाबा तारा सिंह निवासी महिला जगरूप कौर व कोट बुड्ढा निवासी बोबी को 25 ग्राम हेरोइन, थाना कंबो के एएसआइ सुरजीत सिंह द्वारा अमृतसर के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित वृंदावन गार्डन निवासी युवराज मसीह को 25 ग्राम हेरोइन, थाना कत्थूनंगल के एएसआइ जसबीर सिंह द्वारा गांव चाचेवाल निवासी सुखविदर सिंह को पांच ग्राम हेरोइन, थाना ब्यास के इंस्पेक्टर द्वारा बाबा बकाला साहिब निवासी सरबजीत सिंह को 115 प्रतिबंधित गोलियों के साथ काबू किया।

थाना लोपोके के सब इंस्पेक्टर देसा मसीह ने चुगावां निवासी हरप्रीत सिंह व युसूफ मसीह को 20 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा।
Next Story