पंजाब

तेज रफ्तार थार गाड़ी के साथ बड़ा हादसा, झटके में थम गई लड़का-लड़की की सांसे

Shantanu Roy
8 Nov 2022 11:50 AM GMT
तेज रफ्तार थार गाड़ी के साथ बड़ा हादसा, झटके में थम गई लड़का-लड़की की सांसे
x
बड़ी खबर
जालंधर। फगवाड़ा में गत रात तेज रफ्तार थार गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहाली के रहने वाले अर्श और शिवानी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एक थार गाड़ी मोहाली कीं तरफ़ से जालंधर जा रही थी। इसी बीच तेज रफ़्तार होने के कारण गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे तक उड़ गए। वहीं इस हादसे में गाड़ी सवार एक लड़के और एक लड़की की मौत जबकि एक अन्य लड़की गंभीर घायल हो गई, जिसे DMC लुधियाना रैफेर कर दिया गिया है।
Next Story