
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : केंद्र में भाजपा सरकार के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर चंडीगढ़ भाजपा द्वारा आयोजित विशेष समारोह में भोजपुरी सुपर स्टार व उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के सांसद रवि किशन 12 जून को शहर आ रहे हैं। रवि किशन मौलीजागरां में आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि केंद्र में मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर देश भर में भाजपा जनसंपर्क रैलियां आयोजित कर रही है। चंडीगढ़ भाजपा की तरफ से शाम पांच बजे के करीब मौलीजागरां के सब्जी मंडी में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें रवि किशन जनता को संबोधित करने के साथ भोजपुरी गीतों से भी लोगों को सराबोर करेंगे।
सोर्स-jagran
Next Story





