पंजाब
कानून हाथ में लेने से पहले हो जाएं सावधान, अब ऐसे रखी जाएगी अपराधियों पर नजर
Shantanu Roy
24 Aug 2022 1:19 PM GMT

x
बड़ी खबर
जालंधर। जालंधर के पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू आई.पी.एस. द्वारा पुलिस लाइन में निरीक्षण किया गया। इस दौरान पंजाब सरकार द्वारा पुलिस कमिश्नरेट जालंधर में खोले गए आई.सी.सी.सी. सैंटर की चैकिंग की गई। चैकिंग दौरान पुलिस कमिश्नर के साथ डी.सी.पी. हेडक्वार्टर वत्सवा गुप्ता आई.पी.एस. और नरेश डोगरा पी.पी.एस., डी.सी.पी. सिक्योरिटी आदि मौजूद थे।
पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह ने जानकारी देते बताया कि आई.सी.सी.सी. सैंटर जालंधर शहर में कैमरों द्वारा मॉनिटरिंग की जाएगी। अगर शहर में किसी भी तरह की वारदात को अंजाम दिया जाता है तो आरोपी तुरंत पुलिस की नजर में आ जाएंगे। इसके अलावा किसी भी चौक पर ट्रैफिक नियम तोड़ने की कोशिश करने वाले या अन्य किसी भी तरह का अपराध करने वाले कैमरों द्वारा तुरंत पुलिस की नजर में आ जाएंगे और गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कैमरों द्वारा जल्दी ही चालानों की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
Next Story