पंजाब

एक बार फिर गर्माया BBMB मामला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कही यह बात

Shantanu Roy
1 Sep 2022 1:12 PM GMT
एक बार फिर गर्माया BBMB मामला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कही यह बात
x
बड़ी खबर
मोहाली। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत पंजाब के दौरे पर आए हुए हैं। उन्होंने ने कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) सिर्फ पंजाब का नहीं है, बल्कि यह हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान की सांझा है और इन पर उन चारों राज्यों का बराबर का हक है। इस बयान के बाद एक बार फिर से यह मामला गर्मा गया है।
आपको बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार द्वारा बीबीएमबी से पंजाब की सदस्यता रद्द करने के कारण भाजपा विरोधियों के निशाने पर आ गई थी। इसके साथ ही बुड्ढे नाले और सतलुज दरिया के प्रदूषित पानी के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह एक बड़ी चुनौती है। इनमें फैक्ट्रियों का रसायन फैंका जा रहा है, जिसका देश की सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल ने गंभीर नोटिस लिया है।
Next Story