पंजाब

स्थानीय निकाय और संसदीय मामले मंत्री का कार्यभार बलकार सिंह ने संभाला

mukeshwari
1 Jun 2023 1:20 PM GMT
स्थानीय निकाय और संसदीय मामले मंत्री का कार्यभार बलकार सिंह ने संभाला
x

चंडीगढ़। स. बलकार सिंह ने गुरुवार को पंजाब सिविल सचिवालय में कैबिनेट मंत्रियों अमन अरोड़ा, ब्रह्म शंकर जिम्पा, हरभजन सिंह ईटीओ और विधायकों की मौजूदगी में स्थानीय निकाय और संसदीय मामले विभाग के मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाल लिया।

इस दौरान बलकार सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नई ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद किया। भरोसा दिलाया कि वह सौंपी गई ज़िम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों की सेवा करने का मौका मिलना गर्व की बात है।

मैं पंजाबियों को भरोसा दिलाता हूं कि उनको अति-आधुनिक प्राथमिक सुविधाएं प्रदान करूँगा। उन्होंने कहा कि हम आम लोग हैं और आम लोगों की मुश्किलों को अच्छी तरह समझते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार हमारे राज्य को रंगला पंजाब बनाने के लिए पहले दिन से ही पूरी दृढ़ता के साथ अथक मेहनत कर रही है।

मुख्यमंत्री निश्चित रूप से राज्य को विकास की राह पर ले जाएंगे। इस मौके पर पहुँचे केबिनेट मंत्रियों ने आशा जताई कि बलकार सिंह की मेहनत, कुशलता और दूरदर्शी विचार पंजाब राज्य और पंजाबियों का विकास होगा। इस मौके पर नवनियुक्त मंत्री के पारिवारिक सदस्य, विभाग के सीनियर अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story