पंजाब
'आंटी' बर्बाद कर रही पंजाब की जवानी, Video में देखें सड़कों पर झूम रहे नशेड़ी उगल रहे राज
Shantanu Roy
10 Oct 2022 2:39 PM GMT

x
बड़ी खबर
अमृतसर। पंजाब के लोग नशे के जाल में फंसते जा रहे हैं। आए दिन नशे में चूर लोगों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी बीच अमृतसर के ईश्वर नगर इलाके से खबर सामने आई है। यहां सरेआम नशा बिक रहा है। इलाके के लोगों द्वारा नशा खरीद रहे लोगों को रंगे हाथों काबू किया गया। इस दौरान नशेड़ियों द्वारा नशा बेचने वाली आंटी का नाम बताया गया है। जानकारी के अनुसार मलका नाम की महिला का नाम इसमें सामने आ रहा है। गौरतलब है कि गत दिनों अमृतसर के मकबूलपुरा इलाके में नशे का टीका लगाते हुए एक महिला की वीडियों वायरल हुई थी। इसके बाद कई और ऐसे मामले भी इस इलाके से सामने आए थे।
Next Story