पंजाब

जालंधर से लुधियाना की तरफ आने-जाने वाले ध्यान दें!

Shantanu Roy
28 Sep 2022 1:22 PM GMT
जालंधर से लुधियाना की तरफ आने-जाने वाले ध्यान दें!
x
बड़ी खबर
पंजाब। अगर आप भी जालंधर से लुधियाना की तरफ आ-जा रहे हैं तो आपके लिए यह खबर खास हैं। दरअसल, जलांधर फगवाड़ा हाईवे कल किसानों की तरफ से अपनी मांगों को लेकर 24 घंटे के लिए बंद किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कल यानी गुरुवार को किसान धनोवली फाटक के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान जालंधर से फगवाड़ा की तरफ आने-जानें वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आप किसी दूसरे रूट से निकले नहीं तो आप जाम में फंस जाएंगे। आपको बता दें कि किसान संगठन दोआबा किसान कमेटी पंजाब सर्कल टांडा के सचिव सतपाल सिंह मिर्जापुर, जसप्रीत टांडा, रमनजीत कुमार की अगुवाई में मीटिंग दौरान किसानों की आवाज बुलंद करते हुए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोलने की चेतावनी दी थी।
Next Story