पंजाब

असंध में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने किया ध्वजारोहण

Shantanu Roy
16 Aug 2022 10:59 AM GMT
असंध में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने किया ध्वजारोहण
x
बड़ी खबर
हरियाणा। विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने असंध में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के उपरांत सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 से 15 अगस्त तक देश भर में हर घर में तिरंगा की अनूठी मुहिम चलाई है। हर घर के मुंडेर पर लहराता तिरंगा हर देशवासियों को हमारे शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के अनुपम बलिदानों का स्मरण करवाता है।
हमें गर्व है कि हरियाणा के वीर सपूतों ने आजादी के बाद भी देश की सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि जय जवान-जय किसान का नारा हरियाणा के मामले में बिल्कुल सटीक बैठता है। हमारे किसान ने अपने पसीने से देश के अन्न भंडार को भरने का काम किया है, तो हमारे जवान सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा की रक्षा करना शान समझते हैं।
Next Story