पंजाब

Asmita Hockey League: मुक्तसर, मोहाली की टीमें सेमीफाइनल में

Ratna Netam
25 March 2025 3:25 PM IST
Asmita Hockey League: मुक्तसर, मोहाली की टीमें सेमीफाइनल में
x
Jalandhar.जालंधर: भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा हॉकी पंजाब के सहयोग से जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित की जा रही अस्मिता हॉकी लीग (जूनियर व सब-जूनियर गर्ल्स) में जूनियर वर्ग में मुक्तसर व मोहाली की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। वहीं, सोमवार को सब-जूनियर वर्ग में मुक्तसर की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। लीग के तीसरे दिन लीग राउंड के आखिरी मैच खेले गए। जूनियर वर्ग में पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी जालंधर की टीम को मुक्तसर ने 0-0 से ड्रा पर रोककर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पूल ए में जालंधर तीन लीग मैचों के बाद 7 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा जबकि मुक्तसर तीन लीग मैचों के बाद 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। पूल बी में बठिंडा व अमृतसर के बीच मैच 0-0 से ड्रा रहा और
दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला।
पूल बी में बठिंडा की टीम तीन लीग मैचों के बाद 7 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही और मोहाली 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। एक अन्य मैच में होशियारपुर ने लुधियाना को 2-0 के अंतर से हराकर लीग राउंड में अपनी पहली जीत दर्ज की। सब जूनियर वर्ग में मुक्तसर ने होशियारपुर को 4-0 और जालंधर को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पूल ए में मोहाली ने लीग राउंड में तीन जीत के बाद 9 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया और मुक्तसर 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। पूल बी में बठिंडा ने अमृतसर को 1-0 के अंतर से हराकर तीन लीग मैचों में 9 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया और अमृतसर तीन लीग मैचों में 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। प्रत्येक मैच के बाद सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की घोषणा की गई और उसे अल्फा हॉकी द्वारा पुरस्कार के रूप में एक स्टिक दी गई।
Next Story