पंजाब

पुलिस लाइन में तैनात ASI ने खुद को मारी गोली

Admin4
10 Nov 2022 2:46 PM GMT
पुलिस लाइन में तैनात ASI ने खुद को मारी गोली
x

लुधियाना। महानगर में आज एक ASI ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि ASI का कमरा सराभा नगर थाना के पास ही था। रात 2 बजे ASI ने थाना सराभा नगर में आकर खुद को गोली मारी। सुबह जब कमरे में उसका शव पड़ा देखा तो तो घटना का पता चला।

कर्मचारियों ने मौके पर ही संबंधित थाना पुलिस को सूचित किया। घटना का पता चलते ही मौके पर इलाका पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वाले ASI मनोहरलाल है। जून के महीने तक वह थाना सराभा नगर में मालखाना का मुंशी था। फिलहाल अभी वह पुलिस लाइन में तैनात था।
बातचीत करते हुए पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि मनोहर लाल डिप्रेशन में थे। डिप्रेशन की क्या वजह है या किस बात की टेंशन दिमाग में थी, इस पर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
Next Story