पंजाब

आशु की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस के बाद अब ED के राडार पर हैं पूर्व मंत्री

Shantanu Roy
30 Aug 2022 2:56 PM GMT
आशु की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस के बाद अब ED के राडार पर हैं पूर्व मंत्री
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के लगता है आजकल ग्रह खराब चल रहे हैं। एक ओर विजिलेंस का उन पर शिकंजा कसता ही चला जा रहा है तो दूसरी ओर अब ई.डी. भी उनके पीछे पड़ गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत भूषण आशु पर ई.डी. मनी लांड्रिंग का भी केस दर्ज कर सकती है। ई.डी. ने विजिलेंस से भी आशु के केस की सारी फाइलें मांगी हैं। इतना ही नहीं उनके ट्रांसपोर्टेशन घोटाले की भी सारी डिटेल मांगी है।
आपको बता दें कि इस वक्त विजिलेंस ने टैंडर घोटाले को लेकर आशु को गिरफ्तार किया हुआ है। ट्रांसपोर्टेशन घोटाले में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु रिमांड पर चल रहे हैं। कोर्ट ने गत दिवस फैसला सुनाते हुए विजिलेंस को उनका 2 दिन का और रिमांड दे दिया है ताकि मामले की गहनता से पूछताछ की जा सके। पूर्व मंत्री आशु के साथ-साथ उनके करीबियों पर भी विजिलेंस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आशु के कई करीबियों को जांच में शामिल किया जा रहा है।
Next Story