
x
नाभा,- केंद्र में बैठी भाजपा सरकार की 10 सालों की कार्यशैली से अब भारत के लोग पूरी तरह से उब चुके हैं। नरेद्र मोदी की घटिया नीतियों से तंग देश की जनता अब मोदी सरकार से छुटकारा पाना चाहती है और देश की जनता ने इसके लिए पूरी तरह से मन बना लिया है। इन शब्दों का प्रकटावा विधान सभा हलका नाभा से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरदेव सिंह देव मान की ओर से किया गया। देव मान ने कहा कि भारत की जनता जो प्यार पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को हिमाचल, गुजरात, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों में दे रही है इससे पूर्ण रूप से सिद्ध है कि भारत वासी अरविंद केजरीवाल को देश का अगला प्रधान मंत्री देखना चाहते हैं। गुरदेव सिंह देव मान ने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी की चढ़त को देखते हुए बुरी तरह से बौखलाहट में आ चुकी है।
Next Story