
x
जलालाबाद : विश्व प्रसिद्ध समाज सेवी संस्था व जलालाबाद के रामलीला चौक स्थित आदया ग्लोबल के सहयोग से प्लास्टिक मुक्त जलालाबाद अभियान की शुरुआत की गयी है। जानकारी देते हुए संस्था के शिक्षक देवांश भास्कर ने बताया की प्लास्टिक के लिफाफों का इस्तेमाल बंद करने के लिए संस्था द्वारा कपड़े के थैले बनवाए गए हैं जिसका विमोचन फाजिल्का जिले के डिप्टी कमिश्नर डॉ हिमांशु अग्रवाल ने किया।
डॉ हिमांशु ने संस्था की इस पहल को सराहा व लोगों से प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने की अपील की। वहीं संस्था के प्रतिनिधि रंजिव दहुजा ने कहा की हम चाहते हैं की शहर का प्रत्येक नागरिक अपने स्कूटर व कार में अपना थैला रखे व सब्ज़ी ख़रीदते हुए या घर का राशन ख़रीदते हुए प्लास्टिक के थैले का बहिष्कार करे। उन्होंने कहा कि ये छोटी सी शुरुआत आने वाले समय में एक बड़ा बदलाव ला सकती है।
लोगों को जागरूक कर उनकी सोच में परिवर्तन लाना पड़ता है। ये कदम जहां एक तरफ़ हमारे पर्यावरण को बचाने में सहायक होगा वहीं छोटे दुकानदारों व रेहडी वालों की कमाई में बढ़ोतरी करेगा। अगर लोग घर से थैला लेकर आएंगे तो इसका सीधा फ़ायदा सब्ज़ी व फल विक्रेताओं को होगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल थैले तैयार करवाये गए है व आने वाले दिनों में भी इस सोच को ओर आगे ले जाया जाएगा। इस मौक़े देवांश भास्कर, रंजिव दहुजा, नितिन छाबड़ा, साजन अरोरा व रिशु दूमडा मौजूद थे।
Next Story





