
x
चंडीगढ़। 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार 35 वर्षीय व्यक्ति ने थाने में तोड़फोड़ की। इस दौरान 2 एएसआई जख्मी हो गए। वह खुद भी गंभीर रूप से जख्मी है। पुलिस मुलाजिमों सहित आरोपी को इलाज के लिए डेराबस्सी सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया है। इनमें गिरफ्तार आरोपी संदीप कुमार पुत्र सतपाल सिंह वासी घोलू माजरा चंडीगढ़ रेफर किया गया।
बता दें कि इस व्यक्ति को एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली नौवीं कक्षा की स्टूडेंट से छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। डेराबस्सी कोर्ट में पेश करने पर इसे पटियाला जेल भेज दिया गया। इसके साथ एएसआई और तफ्तीश अफसर बरिंदर सिंह और एएसआई सुखदेव बाजवा भी थे। वहां पहुंचकर जेल वालों ने इसकी तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए इसे मोहाली सिविल अस्पताल में भर्ती कराने को कहा। पुलिस अफसरों के अनुसार रात हो जाने के कारण वह मोहाली जाने की बजाय उसे डेराबस्सी ले आए। जब इसे पुलिस स्टेशन के अंदर ले जाते हुए हथकड़ी खोली गई तो यह आग बबूला हो उठा। आपे से बाहर होकर इसने पुलिस थाने के अंदर मैस समेत कमरों के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए।
सुखदेव सिंह ने बचाने की कोशिश की तो उसकी दाएं बाजू काट खाया। बरिंदर सिंह भी इसे काबू करने आया परंतु उसके भी सिर पर चोट मार उसे जख्मी कर दिया। हालांकि आरोपी खुद भी जख्मी होकर लहूलुहान है। डेराबस्सी पुलिस प्रभारी जसकमल सिंह सेखों भी मौके पर पहुंचे हैं और इलाज के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बुरी तरह जख्मी होने के कारण आरोपी को जीएमसीएच सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर किया गया है। उसकी दोनों बाजुओं पेट और कई जगह पर चोट आई है। यहां बता दें कि डेढ़ महीने के भीतर पुलिस पर हमला कर जवानों को जख्मी करने का यह तीसरा मामला है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story