पंजाब

एंटी नारकोटिक्स सैल ने 102 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ एक आरोपी किया गिरफ्तार

Kunti Dhruw
16 April 2022 6:07 PM GMT
एंटी नारकोटिक्स सैल ने 102 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ एक आरोपी किया गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

बठिडा: एंटी नारकोटिक्स सैल ने एक व्यक्ति को 102 किलोग्राम भुक्की चूरा-पोस्त समेत गिरफ्तार कर थाना सिटी रामपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। शनिवार को सैल की टीम गांव महाराज-रामपुरा रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान शक होने पर मोटरसाइकिल चालक गांव महाराज निवासी सुरजीत सिंह को रोककर उसके सामान की तलाशी ली तो उसके पास से 102 किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद हुई। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उधर, गांव विर्क खुर्द निवासी एक व्यक्ति को भारतीय सेना में भर्ती करवाने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने मानसा जिले के गांव होडला कलां निवासी एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है।

थाना सदर बठिडा पुलिस को दी लिखित शिकायत में गांव विर्क खुर्द निवासी राजवंत सिंह ने बताया कि साल 2019 में उसकी मुलाकात गांव होडला कलां निवासी सेवक सिंह से हुई। उसने कहा कि उसकी भारतीय सेना के कुछ उच्चाधिकारियों के साथ उसकी अच्छी जान-पहचान है। उसने कई नौजवानों को फौज में भर्ती भी करवाया है। वह सेवक सिंह के झांसे में आ गया। इसके बाद आरोपित ने उससे साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की, जो उसे विभिन्न किस्तों में दे दिए। पैसे लेने के बाद सेवक सिंह भर्ती करवाने के लिए टालमटोल करने लगा। फिर कोविड का बहाना बनाकर भर्ती रद होने की बात कहता रहा। इसके बाद जब उसने आरोपित से पैसे वापस मांगे तो उसने देने से साफ मना कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत की जांच के बाद सेवक सिंह पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Story