पंजाब

जेल में नशीले पदार्थों के मामलों की जांच करेगी ANTF, अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों पर होगी कार्यवही

Ashish verma
25 May 2025 10:52 PM IST
जेल में नशीले पदार्थों के मामलों की जांच करेगी ANTF, अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों पर होगी कार्यवही
x
ANTF, अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों पर होगी कार्यवही

Chandigarh.चंडीगढ़। जेलों में नशा तस्करी से जुड़े मामलों की जांच एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के एडीजीपी करेंगे। इस जांच में जिलों के एसएसपी और जेल अधीक्षक शामिल नहीं होंगे। इस बारे में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, किसी भी मामले की जांच करने वाली रेंज स्तरीय कमेटियों का नेतृत्व संबंधित रेंज के एडीजीपी, आईजीपी या डीआईजी करेंगे, जबकि कमिश्नरेट स्तरीय कमेटियों का नेतृत्व पुलिस कमिश्नर करेंगे।

जेल में कथित तस्करी को बढ़ावा देने वाले जेल अधिकारियों की जांच में बेहद ढीला रवैया अपनाने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, आईपीएस अधिकारी और एडीजीपी (एएनटीएफ) नीलाभ किशोर को नशे से जुड़े सभी मामलों की समीक्षा की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। जेलों में कथित तस्करी को बढ़ावा देने वाले जिन जेल अधिकारियों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं की गई है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और रिपोर्ट तैयार की जाएगी।


Next Story