पंजाब
CM भगवंत मान का ऐलान: गन्ने के भाव में बढ़ौतरी और हलवारा एयरपोर्ट का नाम होगा इस शहीद के नाम पर
Shantanu Roy
3 Oct 2022 2:20 PM GMT

x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। विधानसभा में पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2 बड़े ऐलान किए है वहीं उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर तंज कसा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई प्रधान बनने के लिए तैयार नहीं था और न ही कोई मंत्री बनने के लिए तैयार बस इन्हें प्रधानमंत्री बनना है। अगर इन्होंने जनता के लिए कुछ करना है तो मंत्री बनकर भी कर सकते हैं। कुछ लोग पैसे देकर वोट खरीदते हैं। देश में लोकतंत्र खत्म करने की कोशिश की जा रही है। उन्होने कहा कि यह विश्वास प्रस्ताव इसलिए लाया गया क्योंकि लोगों ने पार्टी पर अपना विश्वास दिखाया है। हमारी पार्टी को जीत दिलाकर लोगों ने हमारे ऊपर अपना विश्वास दिखाया है। आप सरकार पंजाबियों के विश्वास को नहीं तोड़ेंगे। इस दौरान ऐलान करते हुए सी.एम. मान ने कहा कि गन्ने की एफ.आर.पी. 360 रुपए क्विंटल है उसे 380 कर रहे हैं। गन्ने की खरीद पर 20 रुपए बढ़ौतरी की जा रही हैं। दूसरा बड़ा ऐलान करते हुए सी.एम. मान ने कहा कि 16 नवम्बर को शहीद करतार सिंह सराभा की बरसी आ रही है। इसको ध्यान में रखते हुए हलवारे के एयरपोर्ट का नाम करतार सिंह सराभा का नाम रखा जाएगा। वहां की संस्थाएं व यूनिवर्सिटी के नाम भी उनके नाम पर हो।
विश्वास प्रस्ताव को लेकर पंजाब सरकार के हक में अधिक वोट
इस दौरान विश्वास प्रस्ताव को लेकर पंजाब सरकार के हक में 93 वोटें पड़ी हैं। अकाली दल व बी.एस.पी. का वोट भी सरकार के हक में रहा है। जिन विरोधी विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के खिलाफ हाथ नहीं खड़ा किया उन्हें भी हक में गिना गया है। पंजाब सरकार के खिलाफ 0 वोटिंग हुई है। सी.एम. मान ने सभी विधायकों का धन्यवाद किया है। इस तरह से आज विधानसभा में पंजाब सरकार का विश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया है और विधानसभा का सैशन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
उन्होंने विरोधियों को घेरते हुए कहा कि सभी कहते हैं कि भगवंत मान के पास तजुर्बा नहीं है लेकिन कोई यह क्यों नहीं मानता कि लोग इन तजुर्बे वालों से परेशान हो गए हैं। इसलिए लोगों ने आप को चुना है। गैंगस्टर वाले मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रितपाल को सस्पेंड कर दिया गया है और उसे रिमांड पर ले लिया गया है। सभी मूल्को के एयरपोर्ट पर नोटिस जारी कर दिया गया है। नेपाल के बोर्डर पर सख्ती भी कर दी गई है। दीपक टीनू को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 1 अक्तूबर से धान मंडियों में आ गया और इसी दिन खरीद शुरू हुई। खुशी की बात यह है कि 1 अक्तूबर को एक किसान की वीडियो आई इक आज थी आज ही फसल लेकर आए 2-3 घंटों में 2 लाख 13 हजार खातों में आ गए। पहले किसानों को पैसों के लिए काफी इंतजार करना पड़ता था। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि अलीबाबा अपने 40 नहीं 20-25 साथी साथ लेकर बीजेपी में शामिल हुए हैं, भाजपा ने इन 20-25 में से 6-7 विधायक वापस भेज दिया है।
Next Story