पंजाब

अनमोल गगन मान : पर्यटन के कारण पंजाब जल्द ही देश दुनिया के नक्शे पर आएगा नजर

Rani Sahu
21 Sep 2022 9:45 AM GMT
अनमोल गगन मान : पर्यटन के कारण पंजाब जल्द ही देश दुनिया के नक्शे पर आएगा नजर
x
कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की तरफ से हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला में देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटन मंत्रियों की हुई तीन दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रैंस में हिस्सा लिया
चंडीगढ़, कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की तरफ से हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला में देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटन मंत्रियों की हुई तीन दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रैंस में हिस्सा लिया। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की तरफ से देश में पर्यटन के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए 18 से 20 सितम्बर तक इस कांफ्रैंस का आयोजन किया गया था।
कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की तरफ से पंजाब में पर्यटन की असीम संभावनाओं और पंजाब को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टूरिज्म हब के तौर पर विकसित किए जाने के उद्देश्य से इस कांफ्रैंस में हिस्सा लिया गया।
पंजाब में पर्यटन उद्योग के विकास और इसको और उजागर करने के लिए नेशनल कांफ्रैंस में पंजाब की नुमायंदगी करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश-विदेश में पर्यटन को मुख्य प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब को देश- विदेश के सैलानियों के लिए टूरिज्म हब बनाने और इसको पूरी तरह विकसित करने के लिए भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार यत्नशील है। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय कांफ्रैंस में शामिल हुए अलग-अलग नुमायंदों को पंजाब के अमीर विरसे, ऐतिहासिक इमारतों और यहां की जीवन शैली के बारे जानकारी सांझा की।
उन्होंने कहा कि पंजाब की विरासत और सभ्याचार इसकी पुरानी शान को दर्शाते हैं। पंजाब में यात्रा का अनुभव सभ्याचार, विरासत, इतिहास और लोगों का आपसी प्यार प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन के कारण पंजाब जल्दी ही देश दुनिया के नक्शे पर नजऱ आएगा।
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हुई इस कांफ्रैंस की अध्यक्षता केंद्रीय सभ्याचार और पर्यटन मंत्री जी. किशन रैडी की तरफ से की गई। राष्ट्रीय कांफ्रैंस में केंद्रीय मंत्री, अलग-अलग राज्यों के पर्यटन मंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटन मंत्री, प्रशासक और सरकार के सीनियर अधिकारी, राज्य सरकारों और पर्यटन और आतिथ्य ऐसोसीएशनें के प्रमुख विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
Next Story