पंजाब

2 महिलाओं सहित एक मासूम ने मौके पर ही तोड़ा दम

Shantanu Roy
29 Oct 2022 5:29 PM GMT
2 महिलाओं सहित एक मासूम ने मौके पर ही तोड़ा दम
x
बड़ी खबर
खरड़। यहां के लांडरां-सरहिंद रोड पर एक दर्दनाक हादसे में 2 महिलाओं और 1 बच्चे की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से इन तीनों की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और उनके द्वारा जांच की जा रही है। फिलहाल अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार लांडरां-सरहिंद रोड पर गांव झंजेड़ी के नजदीक एक दर्दनाक हादसा घट गया। इस हादसे में 2 महिलाओं और 1 बच्चे को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मजात चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को सरकारी मेडिकल कॉलेज सेक्टर-32 में भिजवा दिया है। जानकारी देते हुए मजात पुलिस चौकी के इंचार्ज एस.आई. कमल तनेजा ने बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि हादसा करीब रात 12 बजे के आसपास हुआ है। साथ ही उनके वारिसों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Next Story