Amritsar : अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 60 किलो हेरोइन जब्त

पंजाब Punjab : अमृतसर पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राजस्थान पुलिस के सहयोग से एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया और पाकिस्तान की सीमा पार से तस्करी कर लाई गई 60 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की। पकड़े गए लोगों में जम्मू के सिंबल कैंप का निवासी प्रशोत्तम सिंह उर्फ काला (50) भी शामिल है, जो कथित तौर पर दिल्ली के पहाड़गंज में 2000 में हुए बम विस्फोट में शामिल था। पुलिस के मुताबिक आरोपी हवाला लेन-देन और सीमा पार तस्करी में शामिल थे। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि ड्रग को राजस्थान के बाड़मेर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि रैकेट पाकिस्तान स्थित तस्कर तनवीर शाह कनाडा स्थित भारतीय हैंडलर जोबन कलेर के साथ मिलकर संचालित करता था, जो मूल रूप से अमृतसर का रहने वाला था। प्रशोत्तम सिंह के अलावा पुलिस ने यहां के रामपुरा गांव बोपाराय बाज गांव के गुरसाहिब सिंह (25),





