पंजाब

अमृतसर: बस स्टैंड चौकी में लगी भीषण आग, आशंका है की किसी ने ज्वलनशील पदार्थ फैंका

Soni
17 March 2022 2:14 PM IST
अमृतसर: बस स्टैंड चौकी में लगी भीषण आग, आशंका है की किसी ने ज्वलनशील पदार्थ फैंका
x

पंजाब के अमृतसर जिले के रामबाग थाने के अंतर्गत आने वाली बस स्टैंड चौकी में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। सुबह 8 बजे के करीब चौकी के बाहर खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लग गई। गाड़ियों के टायरों व टंकियों में रखे पेट्रोल के कारण आग तेजी से फैली। फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया। खास बात है कि बस स्टैंड चौकी में आगजनी की यह तीसरी घटना है। पहली दो घटनाओं में भी सिर्फ केस प्रॉपर्टी जलकर खाक हुई थीं।

किसी शरारती शक्श ने थाने के बाहर खड़ी गाड़ियों की तरफ किसी ज्वलनशील पदार्थ को फेंक दिया, जिस कारण आग लग गई। गाड़ियों की सीट, टायर और पेट्रोल की टंकियों के कारण आग तेजी से फैली और कई गाड़ियां जलकर राख हो गई।

Next Story