पंजाब
Amritsar: अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरोह की ड्रग मनी समेत 6 गिरफ्तार
Sanjna Verma
1 July 2024 4:36 PM IST

x
Amritsarअमृतसर: जिला अमृतसर देहाती की पुलिस ने Pakistan से जुड़े अंतर्राज्यीय नशा तस्करों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को 500 ग्राम आईस, 1 किलो हैरोइन व 4.95 लाख की ड्रग मनी समेत गिरफ्तार किया।आरोपियों में युवराज सिंह, रंजीत सिंह, प्रभजीत सिंह, मंगल सिंह, जगरूप सिंह व आकाशदीप सिंह शामिल है। पुलिस ने आरोपियों से 12 बोर की 3 राइफलें, 2 गाड़ियां, सोने के जेवरात व 9 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। थाना कंबो की पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर अदालत से जांच के लिए पुलिस remand पर लिया है।
SSP. ने बताया कि CIA Staff को सूचना मिली कि सीमा पर पाकिस्तान से हैरोइन व आईस की स्मगलिंग करने वाला गिरोह नशे की सप्लाई के लिए जा रहा है, जिस पर ट्रैप लगा 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि बरामद 12 बोर की राइफलें गोपी यू.के. नाम के गैंगस्टर ने सप्लाई की थीं। यह भी सामने आया कि काबू तस्कर मंगल सिंह पाकिस्तान में बैठे स्मगलर कालू अध्यक्ष के संपर्क में था और सीमा पार से हैरोइन व नशे की खेप मंगवा कर अमृतसर व अन्य स्थानों के साथ कई और जगहों पर सप्लाई करता था। पुलिस रिमांड पर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिसमें उनसे जुड़े अन्य तस्करों की जल्द पहचान कर ली जाएगी। पूछताछ में जल्द कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
काली कमाई से बनाईं जायदादें होंगी सील
एस.एस.पी. देहाती का कहना है कि गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों द्वारा बनाई गई जायदादों की निशानदेही की जा रही है। इसके बाद नशा तस्करों द्वारा इस काली कमाई से बनाई गई उनकी जायदादों को सील किया जाएगा।
रंजीत सिंह पर दर्ज मामले
– 2022 में थाना जंडियाला की पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट का मामला दर्ज किया।
– 2022 में थाना भिखीविंड की पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट का मामला दर्ज किया।
–2023 में एस.टी.एफ. मोहाली ने एन.डी.पी.एस. एक्ट का मामला दर्ज किया गया।
– 2023 में थाना मकबूलपुरा की पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट का मामला दर्ज किया।
– जगरूप सिंह पर 2023 में थाना छेहर्टा की police ने एन.डी.पी.एस. का का मामला दर्ज किया।
TagsAmritsarअंतर्राज्यीयनशा तस्करगिरोहड्रग मनीगिरफ्तार interstatedrug smugglergangdrug moneyarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





