पंजाब
SYL के मुद्दे पर बोले अकाली नेता रोमाना, सी.एम. मान का जताया आभार
Shantanu Roy
14 Oct 2022 3:47 PM GMT

x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। एस.वाई.एल. मुद्दे पर यूथ अकाली दल के प्रैजीडैंट व अकाली दल के नैशनल प्रवक्ता परमबैंस सिंह रोमाना का बयान सामने आया है। रोमाना ने एक टवीट के माध्यम से पंजाब सी.एम. भगवंत मान का धन्यवाद किया है। रोमाना ने कहा है कि पंजाब के सी.एम. कहते हैं, "हम नहर नहीं बना सकते क्योंकि जमीन डी-नोटिफाई हो गई है।' उन्होंने इस पर भगवंत मान का धन्यवाद किया है। उन्होंने प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली अकाली दल सरकार के समय बनाए गए SYL कानून को प्रवानगी देने के लिए धन्यवाद किया है। जिक्रयोग्य है कि आज सतलुज-यमुना लिंक (एस.वाई.एल.) के विवाद पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच हुई बैठक बेनतीजा निकली। मीटिंग के बाद सी.एम. मान ने दो टूक शब्दों में कहा कि न तो पंजाब के पास अधिक पानी है और न ही कोई नहर निकाली जाएगी।
Next Story