पंजाब

वैट कम करने की मांग को लेकर अकाली दल का सीएम चन्नी के खिलाफ प्रदर्शन

jantaserishta.com
6 Nov 2021 3:06 PM IST
वैट कम करने की मांग को लेकर अकाली दल का सीएम चन्नी के खिलाफ प्रदर्शन
x

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (CM Charanjit Singh Channi) के चंडीगढ़ स्थित आवास के बाहर धरना दिया. उन्होंने पंजाब में पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतों को कम करने की मांग की.

इस दौरान अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास का घेराव करने की कोशिश की तो उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया.
सुखबीर ने कहा कि पंजाब सरकार को तुरंत 10 रुपये पेट्रोल और 10 रुपये डीजल के दाम कम करके राहत देनी चाहिए. क्योंकि अगर सरकार का खजाना भरा है, तो इसके लिए फैसला आज ही लिया जाना चाहिए.
बता दें, पंजाब में 6 नवंबर को पेट्रोल का दाम 105.02 रुपये प्रति लीटर हो गया है. डीजल का दाम 88.76 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. वहीं, राजधानी चंडीगढ़ में डीजल 80.90 और पेट्रोल का दाम बढ़कर 94.93 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
केंद्र सरकार ने देशभर में पेट्रोल के दाम पांच रुपये और डीजल के दाम 10 रुपये कम कर एक तोहफा दिया है. लेकिन केंद्र सरकार का यह तोहफा पंजाब के पेट्रोल पंप मालिकों पर भारी पड़ गया है. दरअसल, पंजाब में पेट्रोल और डीजल पर वैट ज्यादा होने के कारण पड़ोसी प्रदेश हिमाचल, हरियाणा और चंडीगढ़ की अपेक्षा यहां कीमतें अधिक हैं.
इसलिए बॉर्डर पर सटे पेट्रोल पंप से तेल लेने की जगह पंजाब के लोग दूसरे प्रदेशों का रुख कर रहे हैं. पंजाब के मुकाबले चंडीगढ़ में पेट्रोल 11.64 रुपये लीटर सस्ता है. हिमाचल में 11.57 रुपये और हरियाणा में 10.60 रुपये सस्ता है. अगर पंजाब सरकार ने जल्द अपने वैट को कम नहीं किया तो आने वाले दिनों में बॉर्डर से सटे पेट्रोल पंप ठप होने की कगार पर पहुंच जाएंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story