पंजाब

CM मान के विदेश दौरे के छिड़े विवाद पर एयरलाइंस का ट्वीट

Shantanu Roy
19 Sep 2022 12:54 PM GMT
CM मान के विदेश दौरे के छिड़े विवाद पर एयरलाइंस का ट्वीट
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। लुफ्थांसा एयरलाइंस ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि फ्रैंकफर्ट से दिल्ली की उड़ान में इंबाउंड फ्लाइट और विमान परिवर्तन की वजह से देरी हुई। हालांकि, कंपनी ने डाटा प्रोटेक्शन का हवाला देते हुए कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया है। पंजाब के सी.एम. भगवंत मान का जर्मनी दौरा विवादों में घिर गया है। विरोधियों ने आरोप लगाए हैं कि सी.एम. मान नशे की हालत में थे जिसके चलते उन्हें फ्लाइट से उतार दिया गया था। इस मामले को लेकर विरोधियों द्वारा उन पर निशाना साधा जा रहा है। जिक्रयोग्य है कि पंजाब CM भगवंत मान को लुफ्थांसा फ्लाइट से उतारा गया क्योंकि वे बहुत नशे में थे और चलने की हालत में भी नहीं थे जिसके चलते विमान 2-3 घंटे लेट हो गया।
Next Story