पंजाब

वायु प्रदूषण का संकट : राजधानी के हालात को देखते हुए चंडीगढ़ में भी अलर्ट जारी

Kunti Dhruw
15 Nov 2021 7:11 AM GMT
वायु प्रदूषण का संकट : राजधानी के हालात को देखते हुए चंडीगढ़ में भी अलर्ट जारी
x
प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने से हवा में जहर घुलता जा रहा है।

चंडीगढ़। प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने से हवा में जहर घुलता जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली के हाल ने दूसरे शहरों की चिता भी बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली प्रदूषण की चपेट में इस कदर आ चुकी है कि स्कूल और सभी सरकारी ऑफिस तक बंद करने पड़े हैं। अब सरकारी कर्मचारी घरों से ही काम करेंगे। इतना ही नहीं कंस्ट्रक्शन वर्क और प्रदूषण फैलाने वाली इंडस्ट्रियल यूनिट तक को बंद किया जा चुका है। दिल्ली के हालात देखकर चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी ने भी मॉनीटरिग बढ़ा दी है। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। सीपीसीसी के साइंटिस्ट वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट दे रहे हैं। चंडीगढ़ प्रशासन भी बिगड़ती स्थिति को देखकर अलर्ट पर है। अगले एक दो दिनों में एडवाइजर धर्म पाल इस पर वरिष्ठ अधिकारियों से मीटिग करेंगे। 121 दर्ज किया गया रविवार को चंडीगढ़ का एक्यूआइ

दिल्ली एनसीआर एरिया में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 500 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक चल रहा है। चंडीगढ़ में यह अभी इतनी खराब स्थिति में नहीं पहुंचा है। रविवार सुबह 11 बजे एक्यूआई 98 दर्ज किया गया। दोपहर के समय यह बढ़कर 121 तक हो गया। वहीं शाम पांच बजे 114 दर्ज किया गया। अभी हालात नियंत्रित हैं। रविवार को छुट्टी के दिन सड़कों पर आधे वाहन भी नहीं होते। बावजूद इसके एक्यूआई 121 तक पहुंच गया। सोमवार को यह ज्यादा बढ़ सकता है।
हालात बिगड़े तो उठाने पड़ेंगे प्रभावी कदम
अगर चंडीगढ़ में भी अगले कुछ दिनों में एक्यूआइ बढ़ता है तो सख्त कदम उठाने की जरूरत होगी। जेनरेटर सेट पर पाबंदी लग सकती है। कंस्ट्रक्शन वर्क पर भी पाबंदी लगाने की नौबत आ सकती है। हालांकि यह तभी होगा जब एक्यूआई 300 तक पहुंचेगा।
पराली का असर चंडीगढ़ पर नहीं
चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा से सटा है। अगर पराली जलाना ही प्रदूषण बढ़ने की इकलौती वजह होती तो चंडीगढ़ में हवा जहरीली हो चुकी होती। चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा से सटा हुआ है। लेकिन पराली जलने का असर चंडीगढ़ पर नहीं दिख रहा।
प्रमुख शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स लेवल
चंडीगढ़ 114

पंचकूला 80

लुधियाना 213

जालंधर 256

पटियाला 258

अंबाला 275

कुरुक्षेत्र 284

करनाल 264

पानीपत 306

सोनीपत 303

नई दिल्ली 334

गाजियाबाद 333

फरीदाबाद 296

गुरुग्राम 290


Next Story