![छेड़छाड़ के बाद हवाई फायर ; एक गिरफ्तार छेड़छाड़ के बाद हवाई फायर ; एक गिरफ्तार](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/06/1619861-27.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : शहर में विभिन्न जगहों पर महिला व युवती के साथ हुई छेड़छाड़ के दो मामलों में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ 2 केस दर्ज करके एक आरोपत को गिरफ्तार कर लिया। उनमें से एक केस में आरोपितों ने मारपीट के बाद हवाई फायर भी किए। पुलिस आरोपितों की तलाश में छापामारी कर रही है। थाना लाडोवाल पुलिस ने गुरु अर्जुन देव नगर निवासी युवती की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले मेजर सिंह सिधु, मोनू, जतिन, दिवांशु, बग्गा, मनी तथा उनके 4 अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया।
अपने बयान में उसने बताया कि 2018 को दसवीं कक्षा में पढ़ते समय उसकी आरोपित मेजर के साथ जान पहचान थी। मगर उसके साथ कभी बातचीत नहीं हुई।थाना मोती नगर पुलिस ने जमालपुर की एलआइजी कालोनी निवासी आशा रानी की शिकायत पर माेती नगर निवासी दविंदर कुमार वर्मा उर्फ राजू वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में महिला ने बताया कि गुरुद्वारा कुटिया साहब वाली सड़क पर उसकी चाय की दुकान है। करीब ही आरोपित की दुकान है। वो उस पर बुरी नजर रखता है। आरोपित जान बूझ कर उसकी दुकान के सामने खड़ा होकर पेशाब करता है। वीरवार शाम 4 बजे वो जब बाथरूम के लिए जा रही थी। उसके पीछे आए आरोपित ने उससे अश्लील भाषा में अपशब्द बोल कर छेड़छाड़ की। एसआइ सुलखन सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।