पंजाब
कृषि मंत्री धालीवाल ने फगवाड़ा दाना मंडी का किया दौरा, फसल खरीद का लिया जायजा
Shantanu Roy
28 Oct 2022 5:02 PM GMT

x
बड़ी खबर
फगवाड़ा। फगवाड़ा पहुंचे कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा है कि पंजाब सरकार द्वारा धान की खरीद सुचारू तरीके से चल रही है। आज फगवाड़ा दाना मंडी में फसल की खरीद का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने कहा कि पहली बार है कि धान की खरीद बदले किसानों को 48 घंटे से पहले पैसों की अदायगी की जा रही है और किसान फसल बेचकर खुशी-खुशी अपने घर वापस जा रहा है। इस मौके उन्होंने मंडी में किसानों और आढ़तियों के साथ भी बातचीत की।
जिक्रयोग्य है कि कपूरथला जिले में 80 फीसदी धान की फसल की खऱीद सरकारी खरीद एजैंसियों द्वारा की जा चुकी है। बीते दिन भी 631944 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। मंडियों में किसानों को 1199.51 करोड़ रुपए की अदायगी की जा चुकी है। रोजाना किसानों को 75 करोड़ रुपए से अधिक की अदायगी की जा रही है। इस मौके वधीक डिप्टी कमिश्नर फगवाड़ा डा. नयन जस्सल, आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज और पूर्व मंत्री जोगिंद्र सिंह मान व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
Next Story