पंजाब
सरकार से सहमति बनी, किसान आज हटा लेंगे मुख्यमंत्री आवास से धरना
Shantanu Roy
29 Oct 2022 6:01 PM GMT

x
बड़ी खबर
पटियाला। किसान संगठनों द्वारा संगरूर में मुख्यमंत्री के आवास के समक्ष लगाया गया धरना 29 अक्तूबर को खत्म हो जाएगा। यह फैसला पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और भारतीय किसान यूनियन उगराहां के प्रधान सहित 5 प्रमुख किसान नेताओं के मध्य हुई सांझी बैठक में लिया गया। धालीवाल ने बैठक के बाद कहा कि किसान नेताओं के साथ बहुत विस्तार में चर्चा हुई है और किसानों की सभी मांगों पर सहमति बनी है जिसके बाद किसान संगठनों द्वारा 29 अक्तूबर को संगरूर में मुख्यमंत्री के आवास के आगे लगाया गया धरना उठा लिया जाएगा। उधर, संगरूर में मुख्यमंत्री की कोठी के आगे अनिश्चितकालीन मोर्चा 20वें दिन जारी था कि बीच में जोगिंद्र सिंह उगराहां तथा प्रदेश सीनियर उपाध्यक्ष झंडा सिंह जेठूके ने स्टेज से सरकार से सहमति की जानकारी सांझा की। इसका ऐलान कल बड़े इक_ में किया जाएगा तथा सारे किसानों-मजदूरों व महिलाओं को मोर्चे में परिवारों समेत विशाल इकट्ठे करने का आह्वान किया गया।
Next Story