पंजाब
धमकी के बाद शहनाज के पिता ने दर्ज करवाई शिकायत, कहा - गिरफ्तारी नहीं हुई तो...
Shantanu Roy
9 Oct 2022 2:00 PM GMT

x
बड़ी खबर
पंजाब। बिग बॉस फेम शहनाज गिल को पिता को शुक्रवार को जान से मारने की धमकी मिली। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत अमृतसर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी को दर्ज करावाई है। उन्होंने शिकायत दर्ज करवाते हुए इस मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो उन्हें मजबूरन पंजाब छोड़ना पड़ेगा। आपको बता दें कि इससे पहले भी संतोख सिंह पर जानलेवा हमला हो चुका है। वह वर्ष 2021 में भाजपा में शामिल हुए थे। इससे बाद 25 दिसंबर को अज्ञात हमलावरों द्वारा उन पर गोलियां चलाई गई थी।

Shantanu Roy
Next Story