पंजाब
एमरजेंसी में युवक की हत्या के बाद डॉक्टरों ने दी चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाने की रखी मांग
Shantanu Roy
18 July 2022 10:12 PM IST

x
बड़ी खबर
लुधियाना। सिविल अस्पताल की एमरजेंसी में युवक की हत्या के बाद डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ में दहशत का माहौल बना हुआ है। उनका कहना है कि रोजाना मेडिकल करवाने के लिए सैकेड़ों लोग आते हैं जो सरेआम धक्केशाही करते हैं। तीन दिन पहले तो हद हो गई, बदमाशों ने युवक का सरेआम कत्ल कर दिया। उनका कहना है कि रात के समय अस्पताल की सुरक्षा के लिए सिर्फ एक ही पुलिस मुलाजिम होता है। हालांकि, उनके पास सिक्योरिटी गार्ड है लेकिन वे सुरक्षा के लिए नाकाफी हैं। अस्पताल के डॉक्टर और पैरा मेडीकल स्टाफ ने चेतावनी दी है कि अगर अस्पताल की सुरक्षा न बढ़ाई गई तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे।
दरअसल सिविल अस्पताल में न सुरक्षाकर्मी हैं और न ही कोई चेकिंग। सभी के लिए खुली एंट्री है। आंकड़ों की बात करें तो अस्पताल में करीब 3 हजार मरीजों आना-जाना है। इनमें से कई दाखिल भी हैं। इन पर महज 25 सुरक्षाकर्मी हैं, जोकि अलग-अलग शिफ्ट और जगह पर ड्यूटी दे रहे हैं। इनके अलावा अगर पुलिस मुलाजिमों की बात करें तो चौकी में सिर्फ 3 मुलाजिम होते हैं। इनमें से रात को एक मुलाजिम सिविल अस्पताल में तैनात होता है। कई बार तो वह भी नहीं जिस कारण पुलिस चौकी होने के बावजूद अस्पताल में गुंडागर्दी हो रही है। इससे अस्पताल का स्टाफ और मरीज भी डरे हुए हैं।
Next Story





