पंजाब

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद शूटर्स ने बनाया Video, हथियार लहराते दिखे हत्यारे

Rani Sahu
4 July 2022 8:45 PM IST
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद शूटर्स ने बनाया Video, हथियार लहराते दिखे हत्यारे
x
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या के बाद एक ओर जहां पुलिस कई राज्यों में हत्यारों और साजिश में शामिल लोगों की तलाश कर रही है

नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या के बाद एक ओर जहां पुलिस कई राज्यों में हत्यारों और साजिश में शामिल लोगों की तलाश कर रही है वहीं इस हत्याकांड से जुड़ी कई चीजें भी एक एक कर सामने आ रही है. अब हत्यारों का एक वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक यह वीडियो तब का है, जब मर्डर के बाद आरोपी अपनी . वीडियो गाड़ी में गाड़ी घूम रहे थे.

वीडियो में दिख रहा है कि शूटर अलग-अलग विदेशी हथियार लहराते हुए वीडियो बनवा रहे हैं. हत्या के बाद शूटर अंकित, प्रियव्रत, सचिन कपिल और दीपक बेखौफ होकर गाड़ी में घूम रहे थे और पंजाबी गानों पर वीडियो भी बना रहे थे. हत्यारे कितने बेखौफ थे यह इस वीडियो को देखकर समझा जा सकता है.
हत्यारों ने बनाया वीडियो



Next Story