पंजाब
नौजवान का कत्ल कर खेत में फैंका शव, बेटे को देख पिता के उड़े होश
Shantanu Roy
12 Sep 2022 2:02 PM GMT

x
बड़ी खबर
पायल। थाना पायल के अधीन पड़ते गांव लापरा से पिछले दो दिन से लापता हुए एक नौजवान हेयर ड्रेसर का शव थाना डेहलों के गांव भुट्टे के खेतों से मिला है। जिसकी पहचान लखवीर सिंह उर्फ लक्की पुत्र जंगदीश सिंह निवासी ग्राम लापरा, थाना पायल जिला लुधियाना के रूप में हुई है। इस घटना के कारण लोगों में डर का माहौल पाया जा रहा है। पायल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक लखवीर सिंह उर्फ लक्की (उम्र 22 वर्ष) जो कि गांव में अपनी हेयर ड्रेसर की दुकान चलाता था, वह 9 सितंबर को पास के गांव बिलासपुर मेले में माथा टेकने के बाद अपने घर से लापता हो गया था और देर शाम उसका शव गांव भुट्टे के पास के खेतों से बरामद हुआ है। इस संबंध में थाना पायल के एस.एच.ओ. अमरीक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के पिता जंगदीश सिंह के बयानों के आधार पर पायल थाना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 302 के तहत कत्ल का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी गई है।
आरोपी की तलाश में इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मृतक के पिता जंगदीश सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका बेटा लखवीर सिंह उर्फ लक्की 9 सितंबर को बिलासपुर मेले में माथा टेक कर वापिस अपने घर आ गया था, इसके बाद शाम 6:50 पर वह अपने मोबाईल फोन पर बात करते हुए अचानक घर से बाहर निकल गया और वापस नहीं लौटा। इसके बाद 11 सितंबर को उसका शव मिला है। मृतक के पिता ने पायल पुलिस से मांग की है कि उसके बेटे के हत्यारो को जल्द से जल्द ढूंढा जाए ताकि उन्हें इंसाफ मिल सके। पायल के डी.एस.पी. हरसिमरत सिंह पी.पी.एस. ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल लुधियाना में पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलसि ने कार्रवाई शुरु कर दी है और इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Next Story