पंजाब

पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद पति भी झूला फंदे पर

Harrison
4 Sept 2023 11:42 PM IST
पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद पति भी झूला फंदे पर
x
बटाला | पत्नी की हत्या करने वाले पति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि अरुण कुमार पुत्र कंस राज निवासी ध्यानपुर, जो टिक्कीयों की रेहड़ी लगाता था, का अपनी पत्नी रमा से किसी बात को लेकर घरेलू झगड़ा होता रहता था, जिससे गुस्से में आकर इसने पिछले दिनों अपनी पत्नी की किरच मारकर हत्या कर दी थी, जिस संबंध में थाना कोटली सूरत मल्ली की पुलिस ने इसके (अरुण कुमार के) खिलाफ मामला दर्ज किया था, जबकि यह मौके से फरार हो गया था।वहीं मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि अरुण कुमार सुभानपुर के पास रहती अपनी भाभी के घर चला गया, जहां उसने कोई जहरीला दवाई खाकर आत्महत्या कर ली।
उधर, जब इस सबंध में थाना सुभानपुर के एएसआई बलविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मृतक अरुण कुमार के शव को कब्जे में लेकर उनकी बेटी साक्षी के बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई कर दी गई है।
Next Story