पंजाब

डॉक्टरों के बाद ज्वेलर से व्हाट्सएप पर मांगी लाखों की फिरौती, दी जान से मारने की धमकी

Shantanu Roy
25 Aug 2022 4:23 PM GMT
डॉक्टरों के बाद ज्वेलर से व्हाट्सएप पर मांगी लाखों की फिरौती, दी जान से मारने की धमकी
x
बड़ी खबर
अमृतसर। अमृतसर के डॉक्टरों से फिरौती मांगने के मामले में अभी स्याही भी नहीं सूखी कि अब एक ज्वेलर से व्हाट्सएप पर 5 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। फिलहाल थाना सिविल लाइन की पुलिस ने धमकी भरे फोन पर अपना नाम विनोद बताने वाले के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जाने क्या है पूरा मामला
माल रोड स्थित एक ज्वेलर को व्हाट्सएप पर फोन आया, जिसने अपना नाम विनोद बताया। आरोपी ने ज्वेलर को जान से मारने की धमकी देकर पांच लाख रुपए देने के लिए कहा और एक दिन का समय दिया। धमकी रात 9:30 बजे के करीब ज्वेलर के व्हाट्सएप पर दी गई। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है, वहीं दूसरी ओर पुलिस का साइबर क्राइम सेल मामले की जांच कर रहा है। बहुत जल्द व्हाट्सएप पर कॉल करने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next Story