पंजाब

आशु के बाद अब पूर्व CM के करीबी रडार पर

Shantanu Roy
1 Sep 2022 1:21 PM GMT
आशु के बाद अब पूर्व CM  के करीबी रडार पर
x
बड़ी खबर
लुधियाना। पंजाब में विजिलेंस द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाही की जा रही है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि विजिलेंस अब पूर्व सी.एम. कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी कैप्टन संदीप संधू तक पहुंच सकती है। जानकारी के अनुसार विजिलेंस ने कांग्रेसी नेता कैप्टन संदीप संधू के ओ.एस.डी. मनप्रीत इस्सेवाल को हिरासत में लिया था। विजिलेंस ने उन्हें प्रॉपर्टी व अन्य दस्तावेजों का पूरा रिकॉर्ड पेश करने के लिए कहा है।
मनप्रीत इस्सेवाल पर आशु और संदीप संधू के साथ मिलकर करोड़ो की संपत्ति खरीदने के आरोप हैं। कहा जा रहा है कि इस्सेवाल के घर से 100 रजिस्ट्रियां विजिलेंस को मिली हैं। इसके चलते अब कैप्टन संदीप संधू भी विजिलेंस की रडार पर है। आपको बता दें कि इस मामले को विजिलेंस के शिकंजे में फंसे आशु के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है क्योंकि कैप्टन संदीप संधू उनके करीबी है।
Next Story